मुख्य सचिव वीडियो कांफ्रेंसिंग से भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार व खगड़िया के डीएम से निदान पर करेंगे बात
फरक्का बराज की मरम्मत के लिए भागलपुर समेत आसपास के जिलों में लग रहे जाम को लेकर शुक्रवार को मुख्य सचिव वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा कर निजात निकालेंगे। इस दौरान भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार व खगड़िया जिले के डीएम के साथ मुख्य सचिव वीडियो कांफ्रेंसिंग करेंगे। इसको लेकर जिला स्तर पर रिपोर्ट तैयार कर ली गई है।
Total Downloads: 176
वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान फरक्का बराज की मरम्मत के कारण क्या-क्या परेशानी आ रही है, इन सारे पहलुओं पर विस्तार से समीक्षा कर समाधान पर बात होगी। इसके साथ ही वीडियो कांफ्रेंसिंग में रिपोर्ट भी रखी जाएगी कि दो चरणों में फरक्का बराज पर हो रही मरम्मत को लेकर वाहनों का दबाव भागलपुर समेत संबंधित जिलों की सड़कों पर कितना बढ़ा।

मार्च तक फरक्का बराज पर मरम्मत कार्य की संभावना
फरक्का बराज की मरम्मत का पहला चरण नौ अक्टूबर से काम शुरू हुआ था। उस वक्त कुछ दिन के लिए वाहनों की अावाजाही पर आंशिक रोक लग गई थी। जिसके चलते शहर में जाम की स्थिति बन गई। दूसरे चरण का काम नवंबर के दूसरे सप्ताह से शुरू हुआ और वाहनों का आवागमन 11 नवंबर को शुरू हो सका। मरम्मत मार्च तक चलने की संभावना है।

