भागलपुर: इंटर की छात्रा से छेड़खानी मामले को लेकर महिला थाने की पुलिस ने होटल विनीत का सीसीटीवी फुटेज खंगाला है। इसके अलावा वहां के इंट्री रजिस्टर की भी जांच की है। करीब आधे घंटे तक आरोपित शिक्षक ज्योति प्रकाश उजाला उर्फ जेपी उजाला होटल में कमरे के अंदर बाहर करता दिखा है। वहीं आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सराय स्थित उसके कोचिंग और आवास पर छापेमारी की थी। लेकिन वह एफआइआर की जानकारी होते ही अपना ठिकाना छोड़कर फरार हो गया है। वहीं इस मामले से जुड़ा एक और ऑडियो जागरण के हाथ लगा है। इस ऑडियो में कई और नाम सामने आए है। कौन सही है या कौन गलत? किसकी किसकी इस मामले में संलिप्तता है पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

छात्रा : हैलो… गुड इवनिंग सर

जेपी : हैलो… गुड इवनिंग

छात्रा : वो बोल रहे हैं… अब सब कुछ ठीक हुआ। लेकिन हमसे तो अभी वीर कॉल किया तो बोला कि सब कुछ ठीक हो गया है मैम से भी बात कर लिए ये बोल रहा था…

जेपी : नहीं नहीं वो पूरा एक दम झूठ बोल रहा है।

छात्रा : अच्छा सर वो लोग किया क्या है… क्या क्या किया है अभी तक में वो लोग

जेपी : घर आया था… वो कोई एनएसयूआइ का लड़का के साथ बोल कर… कोई प्रेम कश्यप को पहचानती हो तुम…

छात्रा : हां… हां… हां… पहचानते हैं प्रेम कश्यप को

जेपी : कौन है प्रेम कश्यप, कैसा आदमी है… क्या करता है…

छात्रा : वीर का दोस्त ही है… एक नंबर का गुंडा लड़का है…

जेपी : वही पूरा दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है… कुछ पैसा ऐंठने का उसके दिमाग में चल रहा है… वो बोल रहा है कि लड़की तैयार है बोलने के लिए

छात्रा : दिमाग खराब हो गया है, उन लोगों का पूरे तरीके से… पागल हो गया है सब… जब हम डैम पर थे, हनमना डैम पर थे तो वीर का कॉल आया, वो बोला कि तुम सारा इल्जाम लगाओगी… अगर नहीं लगाओगी तो हम तुम्हारे पापा को बता देंगे… इतने तरीके से टार्चर कर रहा था कि इसका जवाब नहीं… तब हम बोले… जो हुआ है मेरे साथ हुआ है… हम समझेंगे ना… मेरे साथ कुछ हो भी गया है… आपके साथ नहीं हुआ है ना तो आप इतना क्यों कर रहे हैं… इससे मेरी बदनामी हो रही है…

जेपी : वही तो मेरी इज्जत से ज्यादा तो तुम्हारी इज्जत जरूरी है

छात्रा : पता है ये सब बात वीर, ध्रुव सर को बता दिया है और राकेश सर को भी बताने वाला था… वीर को हम रोके थे हम… वीर को हम पूरा बोले तो कुछ नहीं किया… पागल की तरह कर रहा था… हमको तो वो मारने ही लगा…

जेपी : तब हम क्या करें

छात्रा : आप कुछ मत कीजिए सर, आप उसको छोड़ दीजिए…यदि आप थोड़ा भी कदम उठाएंगे ना तो बहुत खराब हो जाएगा… वो लोग हमेशा बहुत सारे गैंग में रहता है… पता है धड़ाधड़ एक मिनट में 50 आदमी को बुला लेता है तुरंत

हर ऑडियो क्लिप से सामने आ रहे नए नए नाम
कोचिंग संचालक जेपी उजाला पर छात्रा द्वारा छेड़खानी के आरोप लगने के बाद हर रोज नए नए ऑडियो क्लिप सामने आ रहे हैं। जिसमें नए नए नाम जुड़ रहे हैं। दैनिक जागरण के हाथ एक और ऑडियो क्लिप हाथ लगा है, जिसमें जेपी उजाला और छात्रा के बीच लंबी बातचीत हैं। इसमें जेपी उजाला की छात्रा शमीमा, वीर, मंटू, बमबम का नाम सामने आया है। इस बातचीत में छात्रा शमीमा के बारे में बता रही है कि लड़के के लॉज में रखने के लिए उसने वीर की मां बनकर लॉज मालिक से बात की थी। लेकिन उसे पता चल गया कि वह वीर की मां नहीं बल्कि कोई और है। इस कारण उसे लॉज में नहीं रखा।

छात्रा ने कहा कि एडिट कर ऑडियो क्लिप किया गया वायरल
पीडि़त छात्रा ने एक ऑडियो क्लिप जारी किया है। उसमें वह कह रही है कि जिस क्लिप को सुनकर उसके और परिवार वालों पर जो लोग उंगलियां उठा रहे हैं। वो सच्चाई जानने का प्रयास करें, वो पूरा सच नहीं है। वो क्लिप एडिट किया हुआ है। उसने कहा है है कि एक टीचर पर भरोसा करना कितना गलत हो सकता है, सोची भी नहीं थी। वह इसलिए आगे आई है ताकि दूसरी लड़कियों के साथ गलत ना हो, और लड़कियों में भी आगे बढऩे की हिम्मत आए। मेरे साथ कुछ गलत हुआ नहीं है, बल्कि जेपी उजाला ने गलत करने की कोशिश की है। यदि उसके डर से हम चुप रह जाते तो जेपी उजाला का हौसला बढ़ जाता और बहुत सारी लड़कियों का लाइफ बर्बाद हो जाता। उसने अपील की है कि यदि कोई पीडि़त की मदद के लिए नहीं आता है तो बेवजह अफवाह ना फैलाएं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu