खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के गोट खरीक में मंगलवार की शाम कुख्यात अपराधी सोनी राजपाल ने गांव के विवेका रजक की 15 वर्ष की बेटी राजनंदनी कुमारी को घर घुसकर गोली मार दी.गोली लगने से नंदिनी गंभीर रूप से जख्मी हो गई.बताया जा रहा है कि गोली गर्दन में लगी है.आनन-फानन में परिजनों ने बेटी को इलाज के लिए गंभीर हालत में नारायणपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया.

चिकित्सकों के अथक प्रयास से लड़की के गर्दन में फंसी गोली निकाल ली गई है.बेहतर उपचार के लिए लड़की को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.फिलहाल जख्मी लड़की खतरे से बाहर बताई जा रही है लेकिन स्थिति गंभीर है. मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है.गोली मारने के बाद कुख्यात सोनी राजपाल फरार हो गया है.

घटना की सूचना मिलने पर नारायणपुर पुलिस स्थल पर पहुंचकर जख्मी लड़की को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया है.पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इस संदर्भ में पूछे जाने पर भवानीपुर थाना अध्यक्ष ने बताया की गोट खरीक के विवेका रजक की लड़की को गोली लगी है. लड़की को इलाज के लिए भेज दिया गया है.घटना की सूचना मिलने पर खरीक पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *