गोपालपुर : गोपालपुर थाना क्षेत्र के सुकटिया बाजार निवासी संजय भगत की पुत्री साक्षी कुमारी की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गई है. युवती की संदेहास्पद स्थिति में मौत होने की सूचना पर गोपालपुर पुलिस मौके पर पहुंची. जहां पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. जहां शव का पोस्टमार्टम कराया गया.
Total Downloads: 176
गोपालपुर थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष एस एन मिश्रा ने बताया कि मृतक युवती के पिता संजय भगत द्वारा बताया गया कि युवती पिछले तीन-चार दिनों से बीमार चल रही थी. जिसे इलाज कराने के लिए हम लोग ले जा रहे थे कि उसकी मौत हो गई.

मामले में पिता के बयान पर यूडी केस दर्ज कर लिया गया है। युवती की मौत कैसे हुई है यह स्पष्ट नहीं हो पाया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरा मामला स्पष्ट हो जाएगा. वही गांव में इस बात की भी चर्चा थी कि मृतक युवती का किसी मुस्लिम लड़के से डेढ़ वर्ष पूर्व प्रेम प्रसंग का मामला प्रकाश में आया था. जिसको लेकर मृतक लड़की के परिवार में तनाव बड़ा था. वहीं मामले में पुलिस छानबीन में जुट गई है.

