भागलपुर| टीएमबीयू के वार्षिक खेलकूद महोत्सव में उड़नपरी के नाम से मशहूर धावक पीटी उषा अतिथि के रूप में आ सकती हैं। विवि प्रशासन उन्हें बुलाने का प्रयास कर रहा है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 176
वार्षिक खेलकूद 14 से 16 फरवरी तक होंगे। इसमें 100, 200, 400, 800, 15 सौ और पांच हजार मीटर दौड़, हाई जंप, लांग जंप, भाला फेंक, डिस्कस थ्रो, 4 गुना 100 रिले रेस के इवेंट होंगे। इसमें विवि के सभी कॉलेजों के छात्र भाग लेंगे। क्रीड़ा सचिव डॉ. सदानंद झा ने कहा है कि प्रभारी कुलपति प्रो. लीला चंद साहा ने निर्देश दिया था कि खेलकूद के आयोजनों में खेल से जुड़ी हस्ती को बुलाएं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

