विक्रमशिला पुल से नवगछिया जीरोमाइल तक सड़क की मरम्मत करायी जाएगी। इसके अलावा भागलपुर – गोराडीह सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाया जाएगा। यह निर्णय सोमवार को डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 176
डीएम ने बताया कि भागलपुर से पीरपैंती के बीच एनएच 80 को चौड़ा करने का निर्देश इंजीनियर को दिया गया है। नवगछिया में शाम पांच बजे के बाद ट्रक प्रवेश करने पर ट्रक एसोसिएशन से पांच दिनों के अंदर निर्णय लेने को कहा गया है।

कटिहार डीएम और एसपी को पत्र भेजकर कुरसेला पुल और बाजार में तीन पाली में मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति करने का आग्रह किया जाएगा। बैठक में एसएसपी, सभी,एसडीओ, डीएसपी आदि उपस्थित थे ।.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

