भागलपुर : प्रेम-प्रसंग में एक युवक ने खुदकुशी कर ली और खुदकुशी का वीडियो उसने फेसबुक पर लाइव अपडेट कर दिया है। लाइव अपडेट के साथ ही उसने एक सुसाइड नोट भी फेसबुक पर डाला है। युवक का नाम गगन सिंह बताया जा रहा है जो नयाबाजार के गरीबनवाज नर्सिंग होम में कंपाउंडर का काम करता था।

घटना सखीचन्द घाट रोड की है जहां महेश कुमार जायसवाल के घर में गगन सिंह (21) नाम का युवक किराए पर रहता था। वह मूलरूप से बांका के शम्भूगंज का रहने वाला था। रविवार की रात उसने कमरे में लगे पंखे पर फांसी का फंदा बनाया और उसपर लटक गया। उसने इस घटना का वीडियो और सुसाइड नोट फेसबुक पर लाइव अपडेट कर दिया है।

फेसबुक पर अपलोड सुसाइड नोट के मुताबिक गगन बांका की ही किसी नीतू नाम की लड़की से प्यार करता था। उसने मरने के पहले सुसाइड नोट छोड़ा है। उसमें लड़की से प्यार का जिक्र किया है। उसने नोट में लिखा है कि वह लड़की से शादी करना चाहता था। लेकिन लड़की के परिवार वाले तैयार नहीं थे।

लड़की के पिता समेत अन्य लोग उसे लड़की से नहीं मिलने को लेकर धमकियां दे रहे थे। इस लेकर वह काफी तनाव में था। वह चार दिन की छुट्टी लेकर घर गया था। रविवार की शाम को ही वह वापस लौटा था। रात में करीब 12.00 बजे उसने फेसबुक पर खुदकशी के तैयारी का वीडियो पोस्ट किया था।

जब सुबह कुछ दोस्तों ने फेसबुक पर वीडियो देख गगन का हालचाल जानने उसके कमरे पर पहुंचे तो सभी को इस बात की जानकारी हुई। लोगों ने घटना की जानकारी होने पर मौके पर जोगसर पुलिस ने पहुंचकर जांच की है। परिवार वाले भी गगन की खुदकशी की बात सुनकर भागलपुर पहुंचे हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

https://youtu.be/gJuR6tznj98

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *