पटनाः राजधानी में अगले 15 दिनों तक मछलियां नहीं बिकेंगी. स्वास्थ्य विभाग ने पटना नगर निगम क्षेत्र में मछलियों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है. इस संबंध में स्वास्थ विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि 10 मछलियों का सैंपल टेस्ट करवाया गया था. इसमें कई खतरनाक तत्व पाए गए हैं.

स्वास्थ्य विभाग के सचिव संजय कुमार ने कहा कि विभाग ने इस पर कड़ी कार्रवाई करते हुए तत्काल मछलियों की बिक्री पर रोक लगा दिया है. गौरतलब है कि मछलियों का सैंपल पटना नगर निगम क्षेत्र से लिया गया था , इसलिए अभी ये रोक सिर्फ पटना नगर निगम क्षेत्र में ही लगाई गई है. संजय कुमार ने ये भी बताया कि जो सैंपल जांच में भेजे गए थे वह लीगल सैंपल नहीं थे.

जिलों में भी हो सकती है बैन
अब सरकार राज्य के कई जिलों से लीगल सैंपल कलेक्ट करेगी. पूर्णिया, भागलपुर, गया, मुजफ्फरपुर, और मुंगेर जैसे जिलों से लीगल सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए कोलकाता भेजा जाएगा. उन्होंने बताया कि प्राप्त रिपोर्ट में कैंसर के तत्व पाए गए हैं. जानकारी के अनुसार लीगल सैंपल रिपोर्ट आने के बाद सरकार ये कार्रवाई पूरे प्रदेश में कर सकती है.

क्या है पूरा मामला
गौरतलब है कि पशुपालन विभाग ने सितंबर महीने में मछलियों के सैंपल की जांच करावाई थी. इसके बाद यह मामला प्रकाश में आया कि मछलियों में कई खतरनाक तत्व पाए जाते हैं. पशुपालन विभाग के मंत्री पशुपति कुमार पारस ने तत्काल बाहर से आने वाली मछलियों पर रोक लगाने की बात कही थी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *