नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के ठाकुरबाड़ी रोड स्थित जय माता दी परिवहन प्राइवेट लिमिटेड ट्रांसपोर्ट की गोदाम में बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. चोरों द्वारा ट्रांसपोर्ट के गोदाम के पीछे का दरवाजा तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. ट्रांसपोर्ट के संचालक पंकज कुमार सर्राफ ने बताया कि बीती रात चोरों ने गोदाम के पीछे का दरवाजा तोड़कर घटना को अंजाम दिया है. चोरी की घटना में गोदाम में रखे दस बोरा माल की चोरी चोरो द्वारा की है.

जय माता दी ट्रांसपोर्ट में लाखों की चोरी

– ट्रांसपोर्ट के गोदाम का दरवाजा तोड़ 10 बोरा माल उड़ा ले गए चोर

– ट्रांसपोर्ट संचालक के बयान पर नवगछिया थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध दर्ज की गई प्राथमिकी

पंकज कुमार सर्राफ ने चोरी हुए दस बोरा माल की कीमत लगभग पांच लाख रुपए है. ट्रांसपोर्ट के गोदाम में चोरी होने के संबंध में ट्रांसपोर्ट के संचालक पंकज कुमार सर्राफ में नवगछिया थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. दुकान में चोरी होने के संबंध में नवगछिया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. नवगछिया बाजार में इन दिनों चोरों द्वारा लगातार चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है. शहर में चोरों के आतंक बढ़ जाने के कारण नवगछिया के व्यवसाय दहशत में है.

कब किसके दुकान में चोर धावा बोल दें कहना मुश्किल है. मालूम हो कि पिछले दिनों नवगछिया के मां मनसा स्टोर में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. दुकान और घर एक ही मकान में होने के बावजूद भी चोरों ने चोरी करी कर ली थी और दुकान के मालिक को उनके ही घर में बाहर से बंद कर दिया था.

इसके अलावा नवगछिया बाजार के मेन रोड के किराना स्टोर, गौशाला रोड स्थित किराना दुकान , धर्मशाला रोड के डीजे दुकान में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. नवगछिया में बढ़ रहे चोरों के आतंक को देखते हुए नवगछिया के व्यवसायियों ने चोरी की घटना पर अंकुश लगाने की मांग नवगछिया एसपी से की है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *