भागलपुर : गणतंत्र दिवस पर लालकिला मैदान में भागलपुर की दो बेटियां शामिल होंगी. इसके लिए अंशुली आनंद का सीनियर विंग से और ऋषिका नंदन का जूनियर विंग से चयन किया गया है. सबौर के फतेहपुर के रहनेवाले प्रवीण कुमार व रेणु देवी की पुत्री अंशुली आनंद सबौर कॉलेज के पार्ट वन पॉलिटिकल साइंस की छात्रा हैं. वह 23 बिहार गर्ल्स बटालियन की कैडेट हैं.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 383
ऋषिका नंदन मारवाड़ी कॉलेज के एनसीसी ऑफिसर राजेश नंदन की पुत्री और डीपीएस, भागलपुर की नौवीं कक्षा की छात्रा हैं. वह टू बिहार गर्ल्स यूनिट की कैडेट हैं. फिलहाल वह एक जनवरी से 29 जनवरी तक नयी दिल्ली डीजी एनसीसी कैंप में भाग ले रही हैं. ऋषिका डीपीएस की पहली कैडेट हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

