नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव में एक 23 वर्षीय महिला को जबरदस्ती लगातार यौन शोषण कर गर्भवती कर देने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित महिला अपनी फरियाद लेकर शुक्रवार को नवगछिया महिला थाने पहुंची थी. महिला थाना पुलिस ने तुरंत महिला के लिखित बयान के आधार पर मामले की प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान और इस मामले में एकमात्र आरोपी जमुनिया निवासी मोहम्मद चांद उर्फ चनका की तलाश में जुट गई है. पीड़िता का कहना है कि उसकी दुनिया ठीक-ठाक चल रही थी. उसके पति बाहर रहकर कमाई करते हैं.
Total Downloads: 176
वर्ष 2018 के चैत माह में एक दिन रात को उसके पड़ोस का ही मोहम्मद चांद और चनका उसके घर में घुस गया और उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार कर लिया. इसका में उसने चिल्लाने का भी प्रयास किया तो आरोपी ने हथियार का भय दिखाकर उसे शांत कर दिया. उस दिन की घटना के बाद लगातार मोहम्मद चांद उसके घर में रात को आ जाता था और हत्या करने का भय दिखाकर उसके साथ लगातार यौन शोषण करता रहा. इस दौरान गर्भवती हो गई और उसने एक बच्चे को जन्म दिया.

जब उसके पति परदेश से घर वापस आए तो उन्होंने बच्चा देखकर उसके पति काफी गुस्से में आ गए. उसके पति उसे छोड़ने और घर से भगाने की बात कहकर डांट डपट करने लगे तो पीड़ित महिला को पूरी कहानी अपने पति को बतानी पड़ी. पीड़िता महिला का कहना है कि सच बताने के बाद भी उसके पति उसे रखने के लिए तैयार नहीं है दूसरी तरफ उसके पति ने ही मोहम्मद चांद के घर वालों को इस बात की जानकारी थी तो गांव में एक पंचायती भी की गई. लेकिन इस पंचायती में भी बात नहीं बनी और मोहम्मद चांद और उसके परिवार वालों ने उसे अपने घर रखने से साफ इंकार कर दिया. उल्टे मोहम्मद चांद के भाई मोहम्मद करीम में फोन पर उसे गाली गलौज भी किया.

महिला ने पुलिस से कहा कि उसकी जिंदगी तबाह हो गई है. पुलिस से उसे न्याय का भरोसा है. मामले की प्राथमिकी नवगछिया थाने में भारतीय दंड विधान संहिता की धारा 493, 376, 504, 448, 506 के तहत दर्ज कर ली गई है. पूरे मामले में नवगछिया महिला थाने के थानाध्यक्ष चंदना कुमारी ने कहा कि अगर पीड़िता महिला के साथ अन्याय हुआ है तो निश्चित रुप से उसे न्याय मिलेगा. पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है. जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

