बिहार में एक शिक्षित और बहादुर लड़की ने शराब के नशे में धुत लड़के से शादी से इंकार कर समाज के लिए प्रशंसनीय उदाहरण पेश किया है। लड़की के इस निर्णय का परिजनों समेत समाज के लोगों ने भरपूर समर्थन किया। ऐसे में दूल्हा समेत बारातियों को निराश होकर लौटना पड़ा। घटना कहलगांव थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव की है।

लड़की अनुषा कुमारी के पिता अकबरपुर गांव के योगेन्द्र रजक ने सुल्तानगंज के पैन तिलकपुर गांव के होने वाले दामाद नालंदा में पदस्थापित बिहार पुलिस का जवान उदय रजक और उसके पिता राजकिशोर रजक के खिलाफ कहलगांव थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने दूल्हा उदय रजक को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार देर रात पैन तिलकपुर से बारात कहलगांव के अकबरपुर गांव पहुंची। जनबासा में बारातियों का आवाभगत किया गया और देर रात बारात बाजे गाजे के साथ योगेन्द्र रजक के घर पर जाकर लगी।

इस बीच शराब के नशे में धुत बारातियों और घरातियों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट की घटना हो गई। इस घटना में लड़की के मामा प्रसून कुमार रजक घायल हो गए। घायल का अनुमंडल अस्पताल, कहलगांव में उपचार कराया गया। इस बीच बारात दरवाजे पर लगने के पहले जैसे ही लड़की को पता चला कि उसका होने वाला पति शराब के नशे में है तो उसने शादी करने से इन्कार कर दिया। इसका परिजनों समेत ग्रामीणों ने भी समर्थन किया। जब लड़की पक्ष ने बारात दरवाजे पर लगाने से मना कर दिया तो बाराती उग्र हो गये। ऐसे में ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दूल्हा, उसके पिता और साथ आये अन्य परिजनों को पकड़कर थाना लाया। जांच में लड़के के शराब पीने की पुष्टि हो गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *