नवगछिया: रंगरा प्रखंड क्षेत्र के सधुआ चापर स्थित महावीर सिंह मदरौनी इंटर स्तरीय विद्यालय चापरहाट का आज नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी, मुकेश कुमार एवं बीडीओ, रंगरा चौक, रघुनंदन आनंद ने संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया. एसडीओ बीडीओ, रंगरा के साथ विद्यालय की छुट्टी के समय से 15 मिनट पूर्व यानी 1:15 पर विद्यालय पहुंचे थे. जहां खासकर उन्होंने विद्यालय के शैक्षणिक व्यवस्था का जायजा लिया.

,, अगर गरीब बच्चों को नहीं पढ़ाएंगे तो आपका बच्चा भी रहेगा मूर्ख

इस दौरान उन्होंने विद्यालय भवन, वर्ग कक्ष, पुस्तकालय एवं अन्य संसाधन के बारे में जानकारी ली साथ ही साथ एसडीओ ने विद्यालय में मौजूद गणित एवं विज्ञान विषय के शिक्षक से बच्चों की पढ़ाई के बारे में जानकारी ली. शिक्षकों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने पर एसडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि सरकार ने शिक्षक के रूप में आपको इसलिए बहाल किया है कि आप ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक गरीब के बच्चों को पढ़ाएंगे. अगर आप इन गरीब बच्चों को ठगेगें और ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं देंगे तो आपका बच्चा भी मूर्ख ही रह जाएगा.

वहीं दूसरी ओर विद्यालय के शैक्षणिक माहौल को दुरुस्त करने एवं बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवधेश पासवान को एसडीओ ने आवश्यक निर्देश दिया. दरअसल एसडीओ शनिवार को आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उक्त विद्यालय में मतदान केंद्र की जानकारी लेने के लिए पहुंचे थे. उन्होंने बूथ की जानकारी के अलावा विद्यालय के शैक्षणिक व्यवस्था का भी जायजा लिया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *