भागलपुर | एमपी द्विवेदी रोड निवासी राजेश शर्मा ने कोतवाली थाने में फेसबुक पर अश्लील पोस्ट करने की शिकायत दर्ज कराई है। गत दिनों प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार को भेजे गए ई-मेल में राजेश शर्मा का नाम और मोबाइल नंबर का जिक्र अाया था। आयुक्त को मेल भेजने वाले ने लिखा था कि राजेश, उन्हें मारने की साजिश रच रहा है। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने राजेश से पूछताछ की थी।

उधर, राजेश शर्मा की ओर से दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा गया है कि विगत छह माह से मेरे फेसबुक एकाउंट से सोनिया कुमारी नाम के फेसबुक एकाउंट होल्डर द्वारा स्क्रीन शॉट लेकर मेरे कुछ दोस्तों व अन्य लोगों के फेसबुक एकाउंट को टैग करते हुए वायरल किया गया है। इस स्क्रीन शॉट में मेरी बेटी, मेरा फोटो डाला गया है और उस पर मेरा मोबाइल नंबर, पता भी लिख दिया गया है। पोस्ट में भद्दे शब्द भी लिखे गए हैं।

जबकि कमेंट के जरिए सोनिया कुमारी नामक फेसबुक एकाउंट होल्डर को मैंने यह मैसेज किया कि आपकी सारी हरकत साइबर सेल की नजर में है। फिर भी भद्दे मैसेज लगातार भेजे और पोस्ट किये जा रहे थे। इस बीच आयुक्त को एक मेल भेजा गया। जिसमें मेरे नाम और मोबाइल नंबर का जिक्र किया गया था। राजेश ने सोनिया कुमारी नामक फेसबुक एकाउंट होल्डर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को शक है कि इसी सोनिया ने राजेश को परेशान किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *