गावों में खेल प्रतिभा को तराशने के लिए सरकार ने प्रखंड स्तर पर स्टेडियम की योजना बनाई है। मुख्यमंत्री खेल विकास योजना से स्टेडियम बनाया जाएगा। इसके लिए कला संस्कृति एवं युवा विभाग ने प्रस्ताव मांगा है। विभाग के हवाले से डीडीसी सुनील कुमार ने भूखंड उपलब्ध कराने के लिए नौ प्रखंडों के बीडीओ और सीओ को निर्देश दिया है। इनमें जगदीशपुर, नाथनगर, खरीक, गोपालपुर, रंगरा चौक, गोराडीह, ईस्माइलपुर, नारयणपुर व सन्हौला प्रखंड शामिल हैं। डीएम प्रणव कुमार ने भी वांछित प्रखंडों में भूमि उपलब्ध कराने का सख्त निर्देश दिया है।
Total Downloads: 176
एथलेटिक और फुटबॉल दोनों प्रकार के स्टेडियम जाएंगे बनाए। एथलेटिक स्टेडियम दो आकार का बनाया जाना है। 400 मीटर एथलेटिक ट्रैक वाले स्टेडियम पर 45.24 लाख और 300 मीटर ट्रैक वाले स्टेडियम पर 42.28 लाख रुपये की योजना है। फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण में सरकार 68 लाख रुपये उपलब्ध कराएगी। फुटबॉल स्टेडियम के लिए 115 गुणे 95 मीटर भूमि प्रखंड प्रशासन को देना होगा। जिला खेल अधिकारी प्रमोद यादव ने बताया कि प्रखंड के प्रस्ताव मिलने पर डीएम के स्तर से अनुशंसा की जाएगी। विभाग को रिपोर्ट भेजने के बाद आवंटन की प्रकिया होगी।

यहां मिली है स्वीकृति
नवगछिया के साहु उच्च विद्यालय में एथलेटिक, शाहकुंड में फुटबॉल, सुलतानगंज में फुटबॉल व एथलेटिक, सबौर में एथलेटिक, पीरपैंती में एथलेटिक व फुटबॉल, बिहपुर में फुटबॉल और कहलगांव में फुटबॉल स्टेडियम निर्माण का कार्य चल रहा है।

