आने वाले दो दिनों तक शहर में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही शहर में ठंड का दौर एक बार फिर शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए चेतावनी जारी की है। इसकी वजह हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर अौर उत्तराखंड में लगातार हो रही बर्फबारी और बारिश है। मौसम वैज्ञानिक वीरेंद्र कुमार ने कहा कि अगले दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से दिल्ली में मंगलवार को बारिश हुई है अब इसका असर बिहार में देखने को मिलेगा। मंगलवार को पटना में भी बारिश हुई है। अब भारी बादलों का जमघट धीरे धीरे शहर की ओर आ रहा है। इसके साथ ही शहर में नमी की मात्रा भी बढ़ रही है।

बारिश होने से दिन के तापमान में होगी गिरावट

बारिश होने से शहर में दिन का तापमान तेजी से गिरेगा। इससे थोड़ा ठंड बढ़ने के आसार हैं। बारिश होने से दिन और रात का तापमान घटेगा। नमी की वजह से कोहासा भी शहर में तेजी से पैर पसारेगा। इस बीच मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी की मात्रा 82 प्रतिशत दर्ज की गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *