अमेरिकी प्रशासन में भारतवंशी कई अहम पदों पर नियुक्त हो चुके हैं। इस कड़ी में अब बिहार के मुंगेर जिले में जन्मीं मोना दासा (Senator Mona Das) का नाम भी जुड़ गया है। वे वॉशिंगटन राज्य के 47वें जिले की सीनेटर चुनी गई हैं। मोना डेमोक्रेटिक पार्टी से हैं। उन्होंने सीनेट में गीता हाथ में रखकर अपने पद की शपथ ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपनी स्पीच के अंत में ‘जय हिंद’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे भी लगाए। शपथग्रहण 14 जनवरी को हुई थी।

दादा रह चुके सिविल सर्जन तो पिता हैं इंजीनियर
मोना, मुंगेर के पूर्व सिविल सर्जन रहे डॉक्टर गिरिश्वर नारायण दास की पोती और अमेरिका के कैलिफोर्निया में इंजीनियर सुबोध दास की बेटी हैं। चाचा विजय दास भी अमेरिका में डॉक्टर हैं। मोना के सीनेटर बनने के बाद से उनके पैतृक गांव दरियापुर में खुशी की लहर है। गांव वालों का कहना है कि मोना बिटिया एक बार गांव आ जाए, यही उनकी तमन्ना है।

‘8 महीने की थी जब अमेरिकी चली गई’

दादी चमेली बताती हैं कि मोना का जन्म दरियापुर गांव में ही हुआ था। 1970 में अमेरिका में रह रहे मोना के पिता उसके जन्म पर यहां आए थे। 8 महीने की थी, जब उसे लेकर अमेरिका चले गए। गोपालगंज से रिटायर्ड होने के बाद दादा डॉ. जीएन दास कुछ सालों तक अपने गांव दरियापुर में रहे। इसके बाद वे भी बेटे के पास चले गए। दादी कहती हैं कि फोन पर उन लोगों से बातचीत होती रहती है। सुबोध दो साल दरियापुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *