नवगछिया : आगामी लोक सभा चुनाव की तैयारी को लेकर गुरुवार को नवगछिया एसपी कार्यालय में सीमावर्ती पांच जिलों के पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में भागलपुर एसएसपी आशीष भारती, नवगछिया एसपी निधी रानी, खगड़िया एसपी मीनू कुमारी, मधेपुरा एसपी संजय कुमार, कटिहार एसपी विकास कुमार, नवगछिया एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती, भागलपुर सिटी डीएसपी, एसडीपीओ उदाकिशुनगंज सहित सीमावर्ती जिले के थानाध्यक्ष व इन्सपेक्टर ने भाग लिया. बैठक में चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर सीमावर्ती जिले के पुलिस पदाधिकारियों ने समीक्षा की और चुनाव को शांतिपूर्ण वातावरण में कैसे संपन्न कराया जाए.

– पांच जिलों की पुलिस ने की संयुक्त बैठक

– सीमाओं पर रहेगी पुलिस की खास नजर

– भागलपुर एसएसपी, सहित नवगछिया, कटिहार, खगड़िया, मधेपुरा एसपी ने

इसको लेकर एक रणनीति भी तैयार किया. नवगछिया एसपी निधी रानी ने बताया कि यह बैठक सीमावर्ती जिले के पुलिस अधीक्षक के साथ बोर्ड कोडिनेश के लिए की गई थी. बैठक में मुख्य रूप से सीमावर्ती क्षेत्र में जो अपराधी सक्रिय हैं जो चुनाव के दौरान क्षेत्र में अपराध का वातावरण कायम कर सकते हैं. चुनाव के दौरान भय का माहौल उत्पन्न कर सकते हैं. वैसे अपराधियों की सूची साझा की गई. बैठक के दौरान सीमा क्षेत्र ने गतिविधि करने वाले अन्य अपराधियों को भी चिन्हित किया जा रहा है.

एसपी ने बताया कि नवगछिया पुलिस जिला का अधिकांश दियारा इलाके का क्षेत्र बॉर्डर क्षेत्र पड़ता है. दियारा क्षेत्रों में बड़ी संख्या में मतदान के लिए बूथ भी बनाए गए हैं. ऐसे बूथों पर पहुंचने के लिए रास्ते एवं सुरक्षा को लेकर पुलिस पदाधिकारियों के बीच समीक्षा की गई. दियारा इलाके में बूथों की सुरक्षा को लेकर किस प्रकार सेक्टर बनाए जाए इस बिंदु पर भी विचार विमर्श किया गया. एसपी ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर मध्य निषेध चेक पोस्ट व सूचना के आदान-प्रदान को लेकर भी विचार विमर्श किया गया है.

चुनाव को लेकर सीमा क्षेत्र में मेधनिषेध चेक पोस्ट बढ़ाए जाएंगे. इसको लेकर सभी सीमावर्ती क्षेत्र के एसडीपीओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं. एसपी ने कहा कि नवगछिया का में अधिकांश दियारा इलाका जहां आपरधी अपना शरणस्थली बनकर रहते है वह सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण स्थान्तरित होते रहते हैं. इसको लेकर दियारा इलाकों में पुलिस सीमावर्ती जिले से समन्वय स्थापित कर दियरा एवं नदी क्षेत्र में ज्वाइंट ऑपरेशन भी चलाई जाएगी. पुलिस हर परिस्थिति में शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने को लेकर संकल्पित है. नवगछिया एसपी निधी रानी ने बताया कि चुनाव की तैयारी को लेकर पुलिस अधीक्षक स्तर पर बैठक कर ली गई है. पांच फरवरी को सीमावर्ती जिले के एसडीपीओ व थानाध्यक्ष की बैठक नवगछिया में होगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *