ढोलबज्जा: भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य ढोलबज्जा निवासी विक्रम स्वर्णकार व पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक जायसवाल को गुरुवार के दिन चौसा-फुलौत सड़क पर धनेशपुर के समीप चौसा प्रखंड मुख्यालय की ओर आ रहे एक अज्ञात टेंपू ने ठोकर मार दी. दोनों यामाहा मोटरसाइकिल से फूलौत जा रहे थे. बिक्रम ने बताया फूलौत पहुंचने से करीब एक किमी पहले यह घटना हुई.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 176
जिसमें हमें पैर व माथे पर हल्की चोट है. वहीं बाईक पर बैठे अशौक जायसवाल के दाएं हाथ के तीन अंगूली टूट गई है. ग्रामीणों की मदद से हम दोनों को स्थानीय चिकित्सकों से इलाज कराया गया. वहीं घटना के बाद मौके पर फूलौत ओपी थाना के पुलिस ने पहुंच कर टेंपो समेत उसके चालक को पकड़ कर थाने लाया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

