नवगछिया : गणतंत्र दिवस को लेकर नवगछिया शहर में भाड़ी वाहनों का परिचालन नहीं होगा. नवगछिया बाजार में भाड़ी वाहनो के प्रवेश पर पूर्णतः रोक लगाई गई है. नवगछिया बाजार आने वाली सभी बड़ी वाहनों को नवगछिया मकंदपुर चौक पर ही रुकना होगा. नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने गणतंत्र दिवस को लेकर शनिवार को मकनपुर चौक से किसी भी प्रकार के भाड़ी वाहनों को नवगछिया बाजार में प्रवेश पर रोक लगाने का निर्देश दिया है.
Total Downloads: 176
शनिवार को नवगछिया रेलवे रैक पॉइंट से भी भाड़ी वाहनों का परिचालन नहीं होगा. एसडीओ ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर सुबह से लेकर दोपहर 12 बजे तक स्कूली बच्चों का आवागमन अत्यधिक होता है. इसके अलावे विभिन्न स्कूलों से गणतंत्र दिवस को लेकर प्रभात फेरी व झांकी भी निकाली जाती है. इस स्थिति में भाड़ी वाहनों के प्रवेश से स्कूली छात्र-छात्राओं परेशानी हो सकती है एवं दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है.


