नवगछिया: अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया शाखा द्वारा 70वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर परोपकार की भावना से निहित मेरा लहू देश के नाम “स्वैच्छिक रक्तदान ” शिविर का आयोजन स्थानीय मारवाड़ी विवाह भवन में दिन के 10:00 बजे से संध्या 4:00 बजे तक होने जा रहा है।

कल उद्धघाटन दिन के 1:30 बजे अनुमंडल पदाधिकारी श्री मुकेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक श्री प्रवेंद्र भारती, डीसीएलआर श्री परमानंद साह एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा।

सचिव चेतन कुमार मुनका ने बताया की मारवाड़ी युवा मंच हर साल 26 जनवरी को यह रक्तदान शिविर चलाएगी। रक्तदान हेतु लोगों को जागृत करने के लिए बाजार में रक्तदान से होने वाले लाभ की जानकारी भी लोगों तक पंपलेट के द्वारा पहुंचाई गई है।

जिससे अधिक से अधिक लोग रक्तदान करने के लिए आगे आए। क्योकि रक्त की जरूरत कभी भी किसी को पड़ सकती है और रक्त का कोई विकल्प नहीं है और न ही यह बनाया जा सकता है। हमारे द्वारा दिया गया रक्त दान ही कई जिंदगियों को बचाता है। आप सबों का सहयोग ही कैम्प की सफलता है। जीवनदान की इस मुहिम में आप रक्तविरों का इस शिविर में स्वागत व अभिनंदन है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *