नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया. 70 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अनुमंडल के सभी सरकारी गैर सरकारी संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे झंडे को आन बान शान से फहराया गया. नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी के आवास पर आठ बजे एवं अनुमंडल कार्यालय में 8:30 बजे एसडीओ मुकेश कुमार ने झंडोत्तोलन किया. नवगछिया पुलिस लाइन एवं जीबी कॉलेज व स्कूली बच्चों द्वारा पैरेड निकली गई. स्कूली बच्चों के द्वारा झांकी की भी प्रस्तुति दी गई.
Total Downloads: 176
नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती ने ध्वजारोहण किया. नवगछिया पुलिस लाइन में एसपी निधि रानी में तिरंगे को फहराया. इस अवसर पर भी पुलिस जवानों एवं स्कूली बच्चों के द्वारा पैरेड व झांकी की प्रस्तुति दी गई. नवगछिया नगर पंचायत कार्यालय में नगर अध्यक्ष प्रीति कुमारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया.

नवगछिया के स्थित आवासीय रामकृषण मिशन विधालय में प्राचार्य नवीन कुमार ने झंडोत्तोलन किया. मौके पर शिक्षक आदि उपस्थित थे. तेतरी महादलित टोला में नवगछिया की एसपी निधि रानी की उपस्थिति में बुजुर्ग भवदेव दास ने झंडा फहराया. नवगछिया के तेजस्वी पब्लिक स्कूल में प्राचार्य सीपीएन चौधरी ने झंडोत्तोलन किया.
इस अवसर पर सांस्कृतिक आयोजन भी किये गए. झंडोत्तोलन के अवसर पर गोपालपुर विधानसभा विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल, एसडीओ मुकेश कुमार, एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती, नवगछिया थानाध्यक्ष लालबहादुर, सर्किल इंस्पेक्टर मार्कण्डेय सिंह, नगर पंचायत प्रतिनिधि प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव, जदयू जिलाध्यक्ष चंदेश्वरी सिंह, बीरेंद्र सिंह, प्रवीण भगत, कुणाल कुमार गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे.

