नवगछिया : नवगछिया के जीबी कॉलेज एवं मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय छात्र संघ का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय में 16 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. जबकि जीवी कॉलेज में 13.42 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. चुनाव को लेकर दोनो महाविद्यालय सुबह 10 बजे से मतदान शुरू कर दी गई थी.

सुबह ही दोनों महाविद्यालय में पीठासीन पदाधिकारी व मतदान कर्मी मौजूद थे. मतदान को लेकर नवगछिया मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय में छह मतदान केंद्र बनाए गए थे. मतदान केंद्रों दो बीए पार्ट वन, दो बीए पार्ट टू एवं दो एवं बीए पार्ट थ्री के छात्राओं के लिए बनाए गए थे. मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में सुबह 10 बजे से आरंभ हुए मतदान की प्रक्रिया संध्या 4:20 तक संपन्न हुई.

महाविद्यालय में कुल मतदाताओं की संख्या 2811 में कुल 449 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. जीबी कॉलेज में मतदान के लिए कुल 3 मतदान केंद्र बनाए गए थे महाविद्यालय में कुल 2720 मतदाताओं में कुल वोटर में तीन बूथ पर 365 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. जीबी कॉलेज में मतदान के निर्वाचित पदाधिकारी साह विद्यालय के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार सिन्हा मतदान प्रक्रिया की निगरानी कर रहे थे. मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में निर्वाची पदाधिकारी सह महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ भावना झा कर रही थी

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *