शादी का झांसा देकर छह साल तक युवती का यौन शोषण करता रहा सिल्क व्यापारी। घटना भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र का है। लड़की ने रविवार को चंपानगर हरिजन टोला मकससपुर के रहने वाले फैसल के खिलाफ शादी का झांसा देकर छह साल तक यौन शोषण का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है। आरोपी फैसल का सिल्क का कारोबार है और पीड़िता वहीं धागा बनाने का काम करती है।
Total Downloads: 181
नाथनगर थाना में दिए आवेदन में पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसका आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल कर दिया है। आरोपी की हाल ही में दूसरी लड़की के साथ शादी हुई है।

पीड़िता ने जब शादी का विरोध किया तो शनिवार रात आरोपी फैसल, भाई गौशुल व फैजान और पिता मोकिम अंसारी एक लाख रुपये लेकर घर पहुंच गए। सभी ने धमकी दी कि पैसे लेकर चुप हो जाओ, नहीं तो आपत्तिजनक फोटो को फेसबुक और व्हाट्स एप के जरिये वायरल कर दूंगा। विरोध करने पर सभी ने पीड़िता के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। केस करने पर जान से मरवा देने की धमकी दी। नाथनगर इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को जल्द गिराफ्तार किया जाएगा।
पीड़िता ने एक सोशल साइट पर वीडियो के जरिये लोगों को घटना के बारे में बताया है। पीड़िता ने कहा है कि अगर उसे नाथनगर पुलिस से इंसाफ नहीं मिली तो वह वरीय पुलिस अधीक्षक के पास फरियाद लेकर जाएंगी। आरोपी और उसके परिवार के सदस्यों का पक्ष जानने की कोशिश की गई तो सभी का मोबाइल ऑफ मिला।

