नारायणपुर – प्रखंड के शहजादपुर पंचायत के वार्ड संख्या 11 के प्राथमिक विद्यालय अमरी विशनपुर में मंगलवार को सेविका,सहायिका चयन में जाति बाहुल्य को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया.और पर्यवेक्षिका पुष्पांजलि कुमारी एवं वार्ड सदस्य सह चयन समिति के अध्यक्ष शबनम कुमारी को लगभग तीन घंटे तक बंधक बनाया.
Total Downloads: 176
इस बारे में जानकारी देते हुए चयन समिति की सचिव बाल विकास परियोजना नारायणपुर कार्यालय की पर्यवेक्षिका पुष्पांजलि कुमारी ने बताया की सेविका में चार आवेदन मेघा सुची के अनुसार पर सर्वोच्च अंक सरिता कुमारी,द्वितीय ममता कुमारी,तृतीय गुड़िया कुमारी, चतुर्थ पर मोनी कुमारी तथा सहायिका में एक आवेदन सुलेखा देवी का था.

मेघा सुची के अनुसार सर्वोच्च अंक की आवेदिका सरिता कुमारी ने बताया कि एक घर साह जाति से होने के कारण मंडल जाति के लोगों द्वारा जबरन दवाब व हंगामा कर द्वितीय स्थान की आवेदिका ममता कुमारी का चयन कमरे में बंद कर किया गया. वहीं पर्यवेक्षिका पुष्पांजलि ने बताया कि हंगामा होता देख चयन को स्थगित करना चाही तो ग्रामीणों ने एलएस पर दबाव बनाया की वह ममता देवी का चयन करे.
जबतक चयन नहीं होगा किसी को नहीं जाने देंगे.लगभग तीन घंटे तक लोगों ने मुझे बंधक बनाया गया. सीडीपीओ से निर्देश पर छुटकारा पाने के ख्याल से दवाब में आकर ममता का चयन कर दें. करीब तीन घंटे बाद हंगामा के बाद सेविका पद पर ममता कुमारी, सहायिका पद पर सूलेखा देवी का चयन किया गया फिर चयन के बाद एलएस को ग्रामीणो ने बंधक से मुक्त किया. हंगामा शांत कराने में बैकठपुर दूधेला पुलिस पिकेट के जवानों ने भी सहयोग किया.

