नारायणपुर – प्रखंड के मनोहरपुर गाँव में गुरूवार की सुबह गोलीकांड में भवानीपुर पुलिस ने हिरासत में लिये पवन देवी व सियाराम शर्मा को न्यायिक हिरासत में नवगछिया जेल भेजा. भवानीपुर थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि गोली से धायल मनोज शर्मा सिल्लीगुड़ी में इलाजरत है. जिसका ऑपरेशन हुआ है. हालत गंभीर बना हुआ है. प्राथमिकी के फरार अभियुक्त के लिए पुलिस छापेमारी जुटी है. साथ ही अनुसंधान जारी है.

