भागलपुर में एक ही अनुमंडल में तीन साल से जमे नौ इंस्पेक्टर, 70 दारोगा और 15 सिविल दारोगा का तबादला कर दिया गया है। चुनाव आयोग के निर्देश पर बुधवार को डीआईजी विकास वैभव की अध्यक्षता में स्थानांतरण बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में एसएसपी आशीष भारती और नवगछिया एसपी निधि रानी उपस्थित थीं।

समीक्षा के दौरान डीआईजी ने 96 पुलिस अफसरों के तबादले पर चर्चा की। डीआईजी ने भागलपुर जिला बल में पदस्थापित इंस्पेक्टर नीरज पंजियारा का नवगछिया, हबीबपुर इंस्पेक्टर भारत भूषण का बांका, सार्जेंट मेजर विनय कुमार का नवगछिया, सुल्तानगंज इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह का बांका, बांका से इंस्पेक्टर नर्मदेश्वर सिंह चौह्वान का भागलपुर, राज कपूर कुशवाहा का बांका से नवगछिया, अजय कुमार सिंह का नवगछिया से भागलपुर, सतेन्द्र सिंह का नवगछिया से भागलपुर और संजय कुमार सुधांशु का नवगछिया से भागलपुर जिला बल में तबादला कर दिया है। इसी तरह 18 दारोगा और अन्य इंस्पेक्टर का भी एक-दूसरे जिले में तबादला कर दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *