नारायणपुर – प्रखंड के विभिन्न पंचायत के 36 वार्ड में चार करोड़ चौतीस लाख सत्तर हजार दो सौ रुपये की राशि से मुख्यमंत्री ड्रीम प्रोजेक्ट जल नल योजना चल रहा है. लेकिन जॉच के दौरान पंचायत के वार्ड में व्यापक पैमाने पर योजना में धांधली व अनियमितता पाया गया है.

इस बारे में नवगछिया एसडीएम मुकेश कुमार ने कहा की सरकार का उद्देश्य है कि इस योजना से लोगों को घर-घर आयरणमुक्त पानी सफ्लाई दिया जाए.लकिन क्षेत्र काम की जो खराब दुर्दशा है योजना धरातल पर नहीं उतर रहा है.ऐसे में लोगों को आयरनमुक्त पानी नहीं मिल सकेगा.

काम करने से पहले मोटर खराब हो जाएगा,लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पाएगा.अधिकारी के सामने योजना की सारी पोल खुल रहा है.ग्रामीणों का आरोप है कि बीडीओ की मिलीभगत से योजना के नाम पर सरकारी रुपये की की बर्बादी है.जिसमें आमजनों को नुकसान है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *