खरीक: खरीक थाना क्षेत्र के राजकीय बुनियादी विद्यालय के प्रधानाध्यपक महेश्वर रविदास ने तेलघी मुखिया पुत्र सुमित कुमार उर्फ रूबल दास पर एमडीएम मद का प्रत्येक माह 20हजार रुपये रंगदारी देने नही तो जान से मारदेने की धमकी देने, विद्यालय में गोली चलाने के मामले में गवाही नही देने की धमकी देने,गवाही देने पर परिणाम भुगतने की धमकी देने
Total Downloads: 113
विद्यालय की परिसंपत्ति पर जबरिया कब्जा करने और विद्यालय के उपयोग करने पर धमकी देने और बेदखल करने जाती सूचक शब्द कहने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए नवगछिया अनुसूचित जाति और जनजाति थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है.इस बाबत थाना पुलिस ने सोमवार को स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की और स्थानीय लोगों ने घटना की पुष्टि की है.पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है.


