नवगछिया : अगलगी की घटना में मसोमात मीरा देवी के सपनों को भी उजाड़ दिया है. अगलगी की घटना में मीरा देवी के घर के साथ उनके सपने भी जलकर राख हो गए. रविवार की रात लगी आग में मीरा देवी ने अपनी पुत्री नीतू की शादी के लिए समानो की खरीददारी की थी. अगलगी में वह सभी समान भी जलकर राख हो गया. मीरा देवी एवं शंभू सिंह ने बताया कि नीतू की शादी 23 फरवरी को होने वाली थी. शादी को लेकर के हम लोगों ने नीतू को देने के लिए पलंग, कुर्सी, कपड़ा आदि सामानों की खरीदारी कर लिया था.
Total Downloads: 115
इसके अलावा 50 नगद भी शादी में खर्च करने के लिए रखे थे. सभी पैसे, समान व गहने जलकर राख हो गए. शंभू ने बताया कि इस परिस्थिति में अब वह अपनी भतीजी की शादी कैसे करेंगे. इस घटना में पूरे परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है. इस आगजनी में शिवचंद्र सिंह, शंभू सिंह, भूदेव सिंह, सच्चिदानंद सिंह, कारू सिंह, राजेश उर्फ लड्डू सिंह, मंटू सिंह, ज्योतिष रजक, सच्चिदानंद सिंह के घर का सभी सामान व नगदी जलकर राख हो गए.

,, पीड़ित से मिले शाहनवाज हुसैन
आगजनी की घटना के बाद सोमवार की संध्या समय भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन श्रीपुर पहुंचे. जहां उन्होंने अग्नि पीड़ित परिवारों से मिले. और उनकी परेशानियों से अवगत हुए. इस दौरान मृतक चारो बच्चों के माता पिता चंपा देवी एवं छत्तीश सिंह से मिले और उन्हें ढांढस बंधाया. इस मौके पर उन्होंने पीड़ित परिवार को 98 सौ का चेक भी प्रदान किया. मौके पर नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मंडल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

