
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 296
नवगछिया : नवगछिया प्रखंड अंतर्गत मात्र एक ही बम काली मंदिर में काली पूजा की तैयारी जोर शोर से किया जा रहा है. मूर्तिकारों के एक दल द्वारा मां वाम काली की प्रतिमा को अंतिम रूप दिया जा रहा है. मालूम हो कि वाम काली नवगछिया अनुमंडल में दो जगहों पर है एक बिहपुर और खगरा गांव में. खगड़ा के लोगों का कहना है कि मैया सब की मुराद पूरी करते है जो मैया का सच्चे मन से जो कुछ माँगता है वो मैया पूरा कर देते है. इस बार मैया की पूजा अर्चना दो दिन का होगा. 29 अक्तूबर को मैया की प्रतिमा की स्थापना की जायेगी और 31 की शाम को विसर्जन किया जाएगा.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
