खरीक – खरीक बाजार के चैत्रावली दुर्गा स्थान निवासी ब्रह्मचारी अनिल पोद्दार के पुत्र मैट्रिक का छात्र प्रतीक राज मुस्कान गुरूवार सुबह से ही रहस्यमय तरीके से लापता है. जानकारी मिली है कि लापता युवक इस बार मेट्रिक का एग्जाम देने वाला था. पढ़ाई में ध्यान नहीं देने पर इसकी मां ने इसे डांट फटकार लगाई.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 115
जिससे आहत होकर वह सुबह करीब 7 बजे घर से भाग गया. दोस्त रिश्तेदार, आस पास सभी जगह पता किया लेकिन छात्र नहीं मिला. छात्र के परिजन किसी अनहोनी की आशंका से डरे सहमे हैं. परिजनों ने इस बाबत पुलिस को भी सूचना दी है साथ ही परिजनों ने सूचना के लिये अपना मोबाइल नंबर 8051391529 को जारी किया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

