तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में 45वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल सह कुलाधिपति लालजी टंडन के हाथों गोल्ड मेडल और उपाधि पाकर स्टूडेंट्स के चेहरे खिल उठे। मंगलवार को यूनिवर्सिटी में आयोजित 45वें दीक्षांत समारोह में कुल 1629 छात्र-छात्राओं को दीक्षा दी गई और 90 को गोल्ड मेडल दिए गए। कुलाधिपति लालजी टंडन ने अपने हाथों से 17 लोगों को गोल्ड मेडल सहित 20 लोगों को डिग्री दी। अन्य लोगों को कुलपति और प्रतिकुलपति ने डिग्री दी।

यूनिवर्सिटी में नामांकित स्टूडेंट्स में आधी संख्या छात्राओं की
इस मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल लालजी टंडन ने कहा कि उच्च शिक्षा के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों के सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। यूनिवर्सिटी में नामांकित स्टूडेंट्स में आधी संख्या छात्राओं की दिख रही हैं। कई विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोह में 80 फीसदी स्वर्ण पदक छात्राएं हासिल कर रही हैं। इस समारोह में भी आधे स्वर्ण पदकों पर बेटियों की दावेदारी है। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) महिला सशक्तिकरण की दिशा में इतिहास रचने को अग्रसर है।

बिहार का विकास दर देश के विकास दर से ज्यादा
इसके पहले राज्यपाल ने टीएनबी कॉलेज स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के विकास के लिए अल्पकालिक, मध्यकालिक और दीर्घकालिक नीतियां अगले पांच वर्षों के लिए तैयार करने को कहा गया है। विश्वविद्यालयों में अकादमिक कैलेंडर के अनुसार नामांकन, परीक्षा, रिजल्ट और डिग्री वितरण के लिए दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। राज्यपाल ने कहा कि बिहार का विकास दर देश के विकास दर से ज्यादा (11.3 फीसदी) है। आगामी कुछ वर्षों में बिहार देश के विकसित राज्यों में शामिल हो जाएगा।

विश्वविद्यालयों में यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट इंफॉरमेशन सिस्टम’ इस वर्ष से
उन्होंने कहा कि शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के वेतन भुगतान और सेवांत लाभ के लिए राज्य सरकार ने आवंटन की कोई कमी नहीं होने दी है। विश्वविद्यालयों में यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट इंफॉरमेशन सिस्टम’ इस वर्ष से लागू होने जा रहा है। सभी विश्वविद्यालयों में व्यवसायिक रोजगारपरक पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं, ताकि छात्रों को पढ़ाई के बाद तुरंत रोजगार मिल सके।

कुलाधिपति ने भाषण में अंग क्षेत्र की ऐतिहासिक महत्ता का भी उल्लेख किया। इसके पहले टीएमबीयू के प्रभारी कुलपति प्रो. एलसी साहा ने स्वागत भाषण दिया और कुलाधिपति को सम्मानित किया। इसके बाद आईआईटी पटना के निदेशक प्रो. पुष्पक भट्टाचार्य ने भी सभा को संबोधित किया। दीक्षांत समारोह का मंच संचालन रजिस्ट्रार अरुण कुमार सिंह ने किया। प्रतिकुलपति ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil