DJH Îèÿææ â׿ÚUæðãU ×𴠁ææð·¤æ ·ð¤ âæ‰æ ·¤ÇU¸æ »Øæ Øéßæ

भागलपुर । तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के दीक्षा समारोह के दौरान कुलाधिपति लालजी टंडन की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। टीएनबी कॉलेज स्टेडियम स्थित समारोह स्थल में कई स्तरों के सुरक्षा घेरे के बाद भी एक युवक राइफल की गोली का खोखा लेकर मंच तक पहुंच गया।

कुलाधिपति का हैलिकॉप्टर टीएनबी मैदान में उतरने से पांच मिनट पहले यह वाकया हुआ। सुरक्षा में चूक का अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि सभी लोगों का प्रवेश स्टेडियम में मेटल डिटेक्टर से सुरक्षा जांच के बाद हो रहा था। युवक की पहचान परबत्ती के मोनील कुमार के रूप में हुई। वह वीडियोग्राफी का काम करता है। सुरक्षाबलों ने उसे विश्वविद्यालय पुलिस के हवाले कर दिया।

पकड़े गए युवक से एएसपी विनीत कुमार और सिटी डीएसपी राजवंश सिंह ने पूछताछ की है। युवक का कहना है कि वह किसी की शादी में वीडियोग्राफी के लिए गया था। वहां बारात में किसी ने फाय¨रग की थी। उसका खोखा उठाकर उसने बैग में रख लिया था। वहीं, एसएसपी आशीष भारती का कहना है कि युवक को मंच पर चढ़ने से पहले ही सुरक्षा बलों ने रोक लिया। तलाशी में उसके बैग से खोखा बरामद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *