नवगछिया : नवगछिया गजाधर भगत महाविद्यालय में बीए पार्ट वन की परीक्षा 18 फरवरी एवं बीए पार्ट टू की जांच परीक्षा 20 फरवरी को होगी. इस आशय की जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार सिन्हा ने देते हुए बताया कि बीए पार्ट वन एवं पार्ट टू की परीक्षा को लेकर प्रोग्राम की भी घोषणा कर दी गई है. जांच परीक्षा सिर्फ ऑनर्स पेपर की होगी.

प्रथम पाली की परीक्षा 10:30 बजे से 1 बजे तक एवं द्वितीय पाली की परीक्षा 1:30 बजे से 4 बजे तक होगी. पार्ट वन एवं पार्ट टू की परीक्षा निर्धारित तिथि को प्रथम पाली की परीक्षा में इतिहास, अर्थशास्त्र, भौतकी, वनस्पति विज्ञान एवं गणित की परीक्षा होगी. जबकि द्वितीय पाली में राजनीति शास्त्र, हिंदी, अंग्रेजी, रसायन विज्ञान एवं जंतु विज्ञान की परीक्षा होगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *