गोपालपुर – मृतक पशु व्यापारी मो निसार की पत्नी तमन्ना खातून के लिखित आवेदन पर दो ज्ञात व कई अञात अपराधियों के खिलाफ हत्या का मामला गोपालपुर थाना में दर्ज किया गया है. अपराधियों के भाग जाने की संभावना के कारण पुलिस नामजद आरोपितों का खुलासा नहीं कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार नवगछिया एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती के नेतृत्त्व में गोपालपुर, रंगरा, नवगछिया, परबत्ता थाना पुलिस के पदाध्कारियों ने पचास से अधिक सशस्त्र पुलिस जवानों के साथ हत्याकांड में शामिल अपराधियों की धरपकड के लिये आसपास के कई गाँवों में ताबड -तोड छापेमारी किया

इस दौरान सीडीआर के आधार पर आधे दर्जन लोगों के संदेह के आधार पर पुछताछ के लिये हिरासत में लिया. कई लोगों को पूछताछ के बाद थाना से छोडे जाने व कुछ लोगों को समाचार लिखे जाने तक हिरासत में रखे जाने की जानकारी मिल रही है. हालाँकि पुलिस पदाधिकारी इस मामले में जाँच प्रभावित होने की बात कह कर कुछ भी कहने से बच रहे हैं. अहले सुबह पशु व्यवसाई की निर्मम हत्या होने के कारण लोगों में दहशत व्याप्त है तथा लोग अँधेरा होने के पूर्व ही अपने अपने घरों को लौटने को विवश हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *