गोपालपुर – बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी प्रियंका ने बताया कि गोपालपुर प्रखंड के गोसाईंगाँव पंचायत में वार्ड सदस्यों के तीन पद, मकंदपुर पंचायत में वार्ड सदस्य के एक पद,अभिया पचगछिया पंचायत में पंच के चार पद, गोपालपुर डिमाहा में वार्ड सदस्यों के ग्यारह पद, तिनटंगी करारी में वार्ड सदस्य के आठ व सुकटिया बाजार में सात वार्ड सदस्यों के लिये उप चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 115
नाम निर्देशन की तिथि 13 फरवरी से 20 फरवरी तक, संवीक्षा की अंतिम तिथि 21 फरवरी, अभ्यर्थिता वापसी की अंतिम तिथि 23 फरवरी, मतदान की तिथि 10 मार्च व मतगणना की तिथि 12 मार्च निर्धारित की गई है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

