नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के मध्य बिधालय शाहपुर के आठवीं कक्षा की अपहृत छात्रा को युगल प्रेमी के साथ भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सुचना पर भवानीपुर चौक से गुरुवार की सुबह गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में नवगछिया भेजा गया.प्रभारी थानाध्यक्ष गणेश कुमार सिंह ने बताया कि बरामद छात्रा मोनी खातून उर्फ नजमा को नवगछिया कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया गया.

शुक्रवार को जे एल एम एन सी एच भागलपुर में मेडिकल जॉच करवाया जाएगा. वहीं प्रेमी मो.डब्लू अली को जेल भेजा गया है. मामले को लेकर मुस्लिम टोला नारायणपुर के अपहृत छात्रा की मॉ शहनाज खातून ने प्राथमिकी दर्ज कर एक फरवरी को बिधालय जाने के दौरान शादी की नियत से तीन बच्चे के पिता के द्वारा अपहरण का आरोप लगाते हुए पड़ोस के ही मो.मुस्ताक,मो.डब्लू एवं हसीना खातून के विरुद्ध भवानीपुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज की थी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *