कहलगांव से तीनटंगा के बीच गंगा में मालवाहक जहाज की दिशा में पहल तेज हो गई है। शुक्रवार को मुख्य सचिव वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इसकी समीक्षा करेंगे। संभावना है कि जहाज चलाने पर सहमति बन जाएगी। इसी कड़ी में गुरुवार को राज्य परिवहन आयुक्त सीमा त्रिपाठी ने जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार से इसके बारे में जानकारी ली। इसमें पूछा गया है कि मालवाहक जहाज के लिए तीनटंगा व कहलगांव में जहां टर्मिनल बनना है, वहां से एनएच की दूरी कितनी है। बताया गया कि तीनटंगा से एनएच-31 के बीच 17 किलोमीटर की दूरी है और सड़क की चौड़ाई 5.5 मीटर है। जबकि कहलगांव में वर्निंग घाट से एनएच-80 की दूरी 550 मीटर है और सड़क की चौड़ाई 3.75 मीटर है। इसलिए वहां सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए भी जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।

टर्मिनल को चयनित जगह से एनएच की दूरी की परिवहन आयुक्त ने ली जानकारी
कहलगांव व तीनटंगा में होना है टर्मिनल निर्माण

राज्य परिवहन आयुक्त को बताया गया कि तीनटंगा में टर्मिनल निर्माण के लिए अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण के उपनिदेशक प्रशांत कुमार ने जमीन भी चिह्नित की है। एडीएम ने बताया कि आगे देखेंगे कि लीज पर जमीन लेनी है या क्रय नीति पर खरीदनी होगी। शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान इन सारे पहलू पर विमर्श किया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि गंगा में मालवाहक जहाज चलाने के लिए शुक्रवार को सहमति मिल सकती है।

एक खेप में 20 भारी वाहन जा सकेंगे

वीसी में डीएम प्रणव कुमार और डीटीओ राजेश कुमार मौजूद रहेंगे। बता दें कि एक कारगो जहाज प्राधिकरण के पास उपलब्ध है। इसमें एक खेप में 20 भारी वाहन जा सकेंगे। इसके चलने से एनएच-80 पर भारी वाहनों का दबाव कम होगा और जाम की स्थिति से राहत मिलेगी। विक्रमशिला सेतु पर भी भारी वाहनों का दबाव कम होगा और उस पर जाम की स्थिति नहीं बनेगी

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *