नवगछिया : बाबा विशु राउत पुल पर टेंपो व मोटरसाइकिल की हुई टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में गोपालपुर थाना क्षेत्र के अभिया निवासी सोनू कुमार पिता सुरेंद्र मंडल, सोनू की पत्नी रानी कुमारी एवं पुत्र मयंक राज शामिल हैं. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया.

जहां घायलों का इलाज किया गया. घायल सोनू कुमार ने बताया कि वह मोटरसाइकिल से पत्नी बच्चे के साथ अपने घर गोपालपुर अभिया आ रहे थे कि अनियंत्रित बेग से पीछे से नवगछिया की ओर जा रही टेंपो ने धक्का मार दिया. धक्का लगेने के बाद मेरी मोटरसाइकिल दुर्घटना ग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में मेरी पत्नी रानी व पुत्र मयंक भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *