भागलपुर : भारतीय प्रशासनिक सेवा के 16 अफसरों के तबादले कर दिए गए। भागलपुर, कोसी, तिरहुत, पूर्णिया और सारण प्रमंडल के आयुक्त बदल दिए गए हैं। बिहार मानवाधिकार आयोग की सचिव वंदना किनी को भागलपुर का प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया है।

भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त राजेश कुमार अब सचिव बिहार मानवाधिकार आयोग होंगे। वह सामान्य प्रशासन विभाग में जांच आयुक्त का प्रभार भी संभालेंगे।

कोसी प्रमंडल की आयुक्त सफीना एएन अब पूर्णिया प्रमंडल की आयुक्त होंगी। खान आयुक्त असंगबा चुबा आओ को कोसी प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है। इसके अलावा कई जिलों के डीडीसी और अनुमंडलों के एसडीओ भी बदले गए हैं। दो अफसरों को अतिरक्त प्रभार दिया गया है।

सुशांत कुमार सरोज भागलपुर में नगर एसपी बनाए गए हैं।

विजय होंगे सीटीएस नाथनगर के प्राचार्य

सरकार ने 20 आइपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारियों के तबादले कर दिए। इधर-उधर किए गए अधिकारियों में आइपीएस और डीआइजी पद पर प्रोन्नति पाने वालों को नई तैनाती मिली है। कई जिलों के एसपी भी बदले गए हैं। पटना के यातायात पुलिस अधीक्षक के रूप में अजय कुमार पांडेय को तैनाती मिली है। कई एसपी को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। विजय प्रसाद को प्राचार्य, सीटीएस, नाथनगर बनाया गया है।

कहलगांव के एसडीपीओ दिलनवाज अहमद को कैमूर का एसपी बनाया गया है।

कौन कहां भेजे गए

प्रकाश नाथ मिश्र पुलिस उप महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग, पटना बनाए गए हैं। रविंद्र कुमार को पुलिस उप महानिरीक्षक तिरहुत क्षेत्र के साथ पुलिस उप महानिरीक्षक सैन्य पुलिस उत्तरी मंडल, मुजफ्फरपुर की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. परवेज अख्तर को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं उप निदेशक बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर बनाया गया है। राजीव रंजन को पुलिस उप महानिरीक्षक एससीआरबी, पटना के पद पर भेजा गया है। सुनील कुमार को पुलिस महानिरीक्षक के सहायक की जिम्मेदारी दी गई है। सुजीत कुमार एसपी रेल, पटना बनाए हैं। शफीउल हक को (बीएमपी) बिहार सैन्य पुलिस-6 और बीएमपी-15 बगहा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पुष्कर आनंद को समादेष्टा बीएमपी-16 पटना बनाया गया है। भोजपुर के एसपी आदित्य कुमार को समादेष्टा एमएमपी, आरा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बेगूसराय के एसपी अवकाश कुमार को समादेष्टा बीएमपी-8 का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। डी. अमरकेश सीतामढ़ी के एसपी बनाए गए हैं। योगेंद्र कुमार को दरभंगा का नगर एसपी बनाकर भेजा गया है।

किरण कुमार गोरख जाधव को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर पटना गया है। विनोद कुमार को समादेष्टा बीएमपी-11 जमुई के पद पर भेजा गया है। मो. फरोगुद्दीन को समादेष्टा एसडीआरएफ, बिहार, पटना बनाया गया है। पीके दास को पटना मध्य नगर का एसपी बनाया गया है। अशोक कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक रेल, मुजफ्फरपुर के पद पर भेजा गया है। अजय कुमार पांडेय को पटना का यातायात पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। नीरज कुमार सिंह को मुजफ्फरपुर नगर के पुलिस अधीक्षक पद पर भेजा गया है। सुशांत कुमार सरोज भागलपुर में नगर एसपी बनाए गए हैं। 2015 के बाद पहली बार भागलपुर में नगर एसपी की तैनाती की गई है। राजीव रंजन-2 को एसपी सुरक्षा विशेष शाखा, बिहार पटना के समादेष्टा विशेष सुरक्षा दल, बिहार की जिम्मेदारी दी गई है।

रमण कुमार चौधरी को समादेष्टा, बीएमपी-2 डेहरी ऑनसोन का अतिरिक्त प्रभार महिला बटालियन का दिया गया है। मनोज कुमार तिवारी को समादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी, बिहार, पटना भेजा गया है। सत्यनारायण कुमार को पुलिस महानिरीक्षक के सहायक, प्रशिक्षण के पद पर भेजा गया है। मिथिलेश कुमार को एसपी एवं सहायक निदेशक असैनिक सुरक्षा बिहार के पद पर नई तैनाती मिली है। रामाशंकर राय को सहायक निदेशक, बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर के पद तैनाती मिली है। सुशील कुमार को पुलिस अधीक्षक आर्थिक अपराध इकाई पटना के पद पर प्रोन्नति के बाद तैनाती मिली है। विजय प्रसाद को प्राचार्य, सीटीएस, नाथनगर बनाया गया है। दिलनवाज अहमद को कैमूर का एसपी बनाया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *