भागलपुर, सुल्तानगंज और नवगछिया में बनने वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से निकले साफ पानी को किसान के खेत तक पहुंचाया जाएगा। कृषि में इस पानी का इस्तेमाल हो सके इसके लिए यह पहल की जा रही है। इसे लेकर बुडको डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कर रही है।

एसटीपी से निकले पानी को खेत तक पहुंचाने से किसानों की पानी की समस्या को दूर किया जा सकेगा। भागलपुर, सुल्तानगंज और नवगछिया में गंगा किनारे के किसानों को इससे फायदा मिलेगा। पटना में विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन तीनों जगहों पर निर्माणाधीन एसटीपी से निकलने वाले पानी को किसानों तक पहुंचाने को लेकर डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया गया है, जिसके बाद इसपर काम शुरू कर दिया गया है।

ऐसा पहुंचेगा पानी: शहर में विभिन्न नालों से निकलने वाला गंदा पानी मुख्य नाला में जायेगा और मुख्य नाले का गंदा पानी एसटीपी तक पहुंचाया जायेगा। एसटीपी में गंदे पानी का ट्रीटमेंट कर उसे साफ कर दिया जायेगा। जहां एसटीपी होगा वहीं पर इंटेकवेल बनाया जायेगा और उस इंटेकवेल से प्रेशर पाइप के जरिये खेत तक उस पानी को पहुंचाया जायेगा। किसान उस पानी से सिंचाई कर सकेंगे और अन्य कृषि कार्य में भी उस पानी का उपयोग कर सकेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *