जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद रतन ठाकुर की प|ी राजनंदनी उर्फ काजल को एसडीओ सुजय कुमार सिंह ने गुरुवार को बिहार सरकार की ओर दिए जाने वाला 11 लाख रुपए का चेक दिया। इससे पहले एसडीओ ने शहीद के पिता और प|ी से हालचाल जाना। चेक देने से पहले एसडीओ ने शहीद के पिता को पूरी जानकारी दी। बताया कि बिहार सरकार की ओर मिलने वाली उक्त राशि का यह चेक डीएम ने उन्हें उपलब्ध कराया। डीएम के निर्देश पर यह चेक शहीद की प|ी को दिया जाना है।

उधर, दिल्ली एम्स में कार्यरत डॉक्टर दीपक कुमार ने शहीद के गांव पहुंचे और 21 हजार रुपए राशि भेंट की। कहलगांव प्रखंड की सिंया पंचायत स्थित अकबरपुर गांव निवासी डॉक्टर ने कहा कि रतन की शहादत की खबर पर वे छुट्टी लेकर आने वाले थे, पर उस समय नहीं आ सके। उन्होंने शहीद की प|ी राजनंदनी की सेहत की जांच भी की और आवश्यक दवाएं दीं, जिसे समय-समय पर लेने का सलाह दिया।

शहीद रतन की प|ी राजनंदनी को चेक देते एसडीओ सुजय कुमार सिंह।
शिक्षकों ने भिक्षाटन कर शहीद की प|ी को दी राशि

वहीं गुरुवार को बांका के शिक्षकों ने भिक्षाटन कर शहीद रतन ठाकुर की प|ी राजनंदनी को भिक्षाटन वाला डब्बा ही भेंट किया, जिसमें 59 हजार 883 रुपए थे। मौके पर शिक्षक विजय कुमार सिंह ने बताया कि शहीद के परिजन को राशि देने के लिए शहर में हम सभी ने भिक्षाटन किया, जो आपको सौंप रहे हैं। मौके पर सोनू, निगम, संगीतोष राठौर, रोहन सिंह, हिमांशु शेखर, मौसम पाण्डेय, संकेत सोलंकी चौहान, जीडी ज्ञानी, पंचायत समिति सदस्य श्रवण कुमार, पंचायत के मुखिया राजेश कुमार सिंह मौजूद रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *