नई कमिश्नर वंदना किन्नी ने कहा कि आज से करीब 12 साल पहले उनके पति भागलपुर में आईजी रहे हैं। उस वक्त वह दिल्ली में गृह मंत्रालय में कार्यरत थीं। छुट्टी में यहां आती थी। उस समय पटना से भागलपुर आने में आठ घंटा लगता था, लेकिन अब वहां से आने में केवल छह घंटे लगे। सड़क अच्छी हुई है। हालांकि शहर में लग रहे जाम के सवाल पर कहा कि इस मुद्दे पर एसएसपी से बात करेंगी। उन्होंने अपनी प्राथमिकता के साथ स्मार्ट सिटी पर भी बात की। वंदना किन्नी ने गुरुवार को योगदान दे दिया। शुक्रवार से वह कार्यभार संभालेंगी।
Total Downloads: 115
नई कमिश्नर वंदना किन्नी ने किया योगदान, कहा-मेरे पति यहां आईजी थे, उस वक्त पटना से आने में लगते थे आठ घंटे, अब छह घंटे लगे
लोकसभा चुनाव बेहतर ढंग से कराना है प्राथमिकता : गुरुवार की देर शाम को कमिश्नर वंदना किन्नी सर्किट हाउस पहुंचीं। वहां उनका डीएम समेत कमिश्नरी व जिला के अफसरों ने स्वागत किया। इसके साथ ही वहां मौजूद एक-एक अफसर से परिचय हुआ। उन्होंने प्रमंडल में आनेवाले दोनों जिला व अनुमंडल के बारे में विस्तार से डीएम प्रणव कुमार से जानकारी ली। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा-आगे लोकसभा चुनाव है, इसलिए बेहतर ढंग से चुनाव कराना ही प्राथमिकता में है। 2014 में दरभंगा प्रमंडल में लोकसभा और 2015 में मगध प्रमंडल में विधानसभा चुनाव करा चुकी हूं, अब इस बार का लोकसभा चुनाव अच्छे ढंग से कराऊंगी।

मीडिया से बात करतीं नई कमिश्नर वंदना किन्नी।
जल्द चालू होगा ट्रैफिक सिग्नल : स्मार्ट सिटी के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसे जमीन पर उतारेंगे, जल्द ही काम शुरू करवाने की दिशा में पहल करेंगे। पूरे विश्वास के साथ उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी का काम तो शुरू करवा ही देंगे। इसके लिए नगर निगम के अफसर से बात करेंगे। इस दौरान जब उन्हें बताया कि स्मार्ट सिटी का एक भी काम अब तक जमीन पर नहीं उतर सका है। तिलकामांझी चौक के पास एक ट्रैफिक सिग्नल लगा, लेकिन वह भी दस दिन से खराब है। इस पर उन्होंने उसी वक्त डीएम से बात की। डीएम ने उन्हें बताया गया कि उनका एनुअल मेंटनेंस कांट्रैक्ट नहीं हुआ था, लेकिन उसे दुरुस्त करने का काम चल रहा है। जल्द ही वह चालू हो जाएगा।
चुनाव नजदीक है, जल्द शुरू करना है स्मार्ट सिटी का काम : कमिश्नर ने डीएम से स्मार्ट सिटी के एक-एक काम की जानकारी ली। डीएम ने उन्हें स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कमांड एंड कंट्रोल, स्मार्ट रोड, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट समेत कई काम के बारे में बताया। बताया गया कि टेंडर होता है, लेकिन एजेंसी के नहीं होने की वजह से अड़चन आ रही है। चुनाव नजदीक है, आचार संहिता लागू होने पर मामला अटक सकता है, इसलिए इस दिशा में पहल तेज कर काम शुरू करवाएंगे

