भागलपुर से एसाबीआई का जोनल कार्यालय शिफ्ट नहीं होने की सूचना के बाद इसका श्रेय लेने को लेकर सोशल मीडिया पर बहस और आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। कार्यालय शिफ्ट नहीं होने को लेकर डिप्टी मेयर राजेश वर्मा ने पोस्ट किया था। उस पोस्ट पर गोड्डा सांसद निशिकांत दुो के छोटे भाई संतोष दुो की तीखी टिप्पणी के बाद मुद्दा गरमा गया। दोनों की बहस के बीच नीतीश दुबे टीपू ने भी टिप्पणी की।

ऐसे मामला गरमाया

भागलपुर से एसाीआई जोनल ऑफिस को शिफ्ट किये जाने को लेकर राजेश वर्मा ने चैंबर ऑफ कॉमर्स के लोगों से बातचीत होने और सांसद के सकारात्मक पहल करने के आग्रह के बारे में लिखा। उन्होंने इसका श्रेय सांसद को दिया। उनके इस पोस्ट पर निशिकांत दुबे के भाई संतोष दुबे ने तीखी टिप्पणी की। उन्होंने राजेश वर्मा से पूछा कि इस मुद्दे पर निशिकांत दुबे से उन्होंने का चर्चा की? संतोष ने लिखा कि ऐसा है तो भोलानाथ पुल, एनएच 80 पर भी चर्चा करनी चाहिए। इसको लेकर शाहनवाज और अशोक चौधरी से भी चर्चा करने की सलाह संतोष ने दी। संतोष की इस तीखी टिप्पणी पर राजेश वर्मा ने फिर कमेंट किया।

नीतीश दुबे भी बीच में आए, राजेश के पक्ष में लिखा

डिप्टी मेयर और सांसद के भाई के बीच फेसबुक पर युद्ध देख नीतीश दुबे टीपू भी इस युद्ध में उतरे और राजेश वर्मा को मार्क करते हुए लिखा कि उन्हें निशिकांत दुबे और भाभी (अनुकांत दुबे) दोनों बहुत चाहते हैं। आपस के प्रेम में किसी की चापलूसी को उन्होंने मानसिक दिवालियापन लिखा। प्रेम का बंधन टूटने पर चापलूस का वहम दूर होने की बाबत टीपू ने लिखी। टीपू के इस कमेंट पर संतोष दुबे ने प्रेम संबंध टूटने का इंतजार करने की बाबत लिख दी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *