भागलपुर : व‌र्द्धमान पैसेंजर में शनिवार को सीट पर बैठने को लेकर छात्रों का दो गुट आपस में भिड़ गया। इसके बाद अकबरनगर में छात्रों के एक गुट ने ट्रेन पर जमकर पथराव कर दिया। जिससे दर्जनों छात्र घायल हो गए।

मैट्रिक की परीक्षा देकर भागलपुर से व‌र्द्धमान पैसेंजर में काफी छात्र सवार हुए। बताया जाता है कि सीट पर बैठने को लेकर अकबरनगर और सुल्तानगंज के छात्रों में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष में मारपीट हो गई। ट्रेन अकबरनगर से जैसे ही आगे बढ़ी तो अकबरनगर के छात्रों ने वैक्यूम कर रोक लिया। इसके बाद ट्रेन पर जमकर पथराव कर दिया। जिसमें दर्जनों छात्र घायल हो गए। कई छात्रों के सिर फट गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लगातार दस मिनट तक ट्रेन पर पथराव किया गया। इस बीच सूचना मिलने पर अकबरनगर पुलिस मौके पर पहुंची तो पथराव करने वाले छात्र भाग खड़े हुए। पथराव के कारण अकबरनगर स्टेशन से आगे ट्रेन 7.40 से 7.50 तक खड़ी रही। चालक ने स्टेशन मास्टर को वैक्यूम होने की बात बताई। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका। हालांकि ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर ने पथराव की घटना से इन्कार किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *