नवगछिया की सामाजिक संस्था क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया द्वारा चौथी बार रक्तदान उत्सव का आयोजन किया गया रक्तदान उत्सव का आयोजन पुलवामा कश्मीर में हुए आत्मघाती हमले में शहीद हुए जवानों को समर्पित करते हुए श्रद्धांजलि हेतु एवं नवगछिया के समाजसेवी स्वर्गीय स्मृति शेष रामावतार सराफ के जन्म उत्सव को लेकर स्थानीय बालभारती में आयोजित किया गया था रक्तदान शिविर में कुल 142 व्यक्तियों ने रक्तदान किया कार्यक्रम का उद्घाटन नवगछिया अनुमंडल अधिकारी मुकेश कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवेंद्र भारती सेवार्थ के अध्यक्ष संदीप गुप्ता , पवन कुमार सर्राफ नागेश्वर प्रसाद भगत गणिनाथ सेवा समिति के पंकज कुमार भारती भगत तेरापंथ युवक परिषद के अमृत जैन एचडीएफसी के प्रबंधक श्याम कुमार के सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया रक्तदान शिविर का शुभारंभ हुआ जहां सिर्फ राष्ट्र के बारे में जो अपने लहू से खींचकर हिंदुस्तान की वतन को हमेशा आगे बढ़ाने वाले वीर सैनिकों को सलामी देते हुए प्रारंभ की गई ।

वहीं भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ब्लड बैंक डिपार्टमेंट के कर्मियों ने कर्मियों द्वारा रक्त लिया गया ।

मौके पर सेवार्थ सामाजिक कार्य संस्थाओं एवं बाबा गणिनाथ सेवा समिति नवगछिया के द्वारा निशुल्क हीमोग्लोबिन जांच शिविर का आयोजन डॉ जमशेद आलम के द्वारा किया गया भागलपुर ब्लड बैंक के टीम के द्वारा जहां मौके पर 142 रक्त दाताओं का रक्त लिया गया कार्यक्रम में नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि मैं खुद तीन माह में रक्तदान करता हूं पिछली बार 26 जनवरी को नवगछिया के मारवाड़ी विवाह भवन में रक्तदान किया था मेरी इच्छा हमेशा रहती है कि रक्तदान में आगे बढ़े और लोगों को भी इसके लिए प्रेरणा दें । कार्यक्रम में 20 जोड़ों पति पत्नी ने एक साथ रक्तदान किया एवं अलग से 10 महिलाओं ने भी स्वैच्छिक रक्तदान किया

क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया के अशोक केडिया ने कहा कि यह अब तक का सबसे बड़ा रक्त दान उत्सव था अब तक का रिकॉर्ड पिछले वर्ष का 108 था जो टूट कर अब 142 पहुंच गया भागलपुर जिले में नवगछिया एक अनुमंडल स्तर है लेकिन यहां रक्तदान मैं भी अब काफी आगे बढ़ रहे हैं लोगों में जागरूकता आ रही है मौके पर उन्होंने पूरी टीम की ओर से सभी रक्तदान का आभार प्रकट किया

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *