नवगछिया : नवगछिया प्रखंड के पुनामा प्रताप नगर, कदवा में सर्वधर्म समन्वय सनातन भागवत परिवार द्वारा आयोजित भागवत कथा में कल देर रात राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सह सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल एवं युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने भाग लिया और कथा वाचक श्री नारायण दास महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके मुखारविन्द से भागवत कथा का श्रवण किया. मौके पर युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने कथा में मौजूद श्रद्धालुओं संबोधित करते हुए कहा कि भागवत कथा सुनने से मानव मन को शांति मिलती हैं और मन की शुद्धि होती हैं.

मनुष्य को प्रणियों से प्रेम, करुणा, मैत्री भाव रखने मात्र से भगवान प्रसन्न होते हैं. श्री सांसद ने कहा कि श्रीनारायण दास महाराज जी ने निस्वार्थ भाव से भागवत कथा सुनकर क्षेत्रवासियो को इर्ष्या, द्वेष, स्वार्थ से मुक्ति का रास्ता दिखाकर मानव को मानव के बीच भाईचारा, अपनत्व का भाव पैदाकर लोगो को भक्ति के मार्ग पर ले जा रहे हैं,

जोकि बहुत बड़ा मानव कल्याण के लिए पूण्य का काम कर रहे है. युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि भागवत कथा को जीवन मे आत्मसात किए बिना भगवान का दर्शन संभव नही हैं. कथा के सुनने और सुनाने मात्र से व्यक्ति भवसागर से पार हो जाता है. मौके पर कई राजद नेता मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *