नवगछिया:युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अपने ऊपर नालसी मुकदमा दर्ज किए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के बड़े नेताओं के इशारे पर एक सोची समझी रणनीति के तहत हमे डराने और मुहँ बंद करने के लिए मेरे ऊपर नवगछिया कोर्ट में नालसी मुकदमा दर्ज किया गया है जोकि दुर्भाग्यपूर्ण और अलोतांत्रिक हैं। हम भाजपा के इस तरह के ओछी व घिनौनी कार्यो से घबराने वाले नही है। भाजपा के किसी भी तरह के गीदड़ भभकी से डरने वाले नहीं हैं।
Total Downloads: 113
श्री यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की नीतीश सरकार की युवा विरोधी एवं जनविरोधी नीतियों को उजागर करना मेरा नैतिक दायित्व है। और इस दायित्व को जनहित में किसी भी कीमत पर निर्वाहन करूँगा। भाजपा का पुराना चरित्र रहा है कि जो भी गरीबो, पिछड़ो, अतिपिछड़ों, दलितों और अकलियतों के हित में सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद किया हैं।

उसे झूठे मुक़दमा में फ़सा कर प्रताड़ित करने का काम किया हैं।जनता सब देख रही हैं भाजपा को आगामी लोकसभा चुनाव में देश की महान जनता माकूल जबाब देगी। और भागलपुर के तरह पूरे देश से भाजपा का सफाया हो जायेगा।

