नवगछिया : लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन कड़ा रुख अपनाते हुए अपराधियों पर कार्रवाई करने में जुट गई है. शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने को लेकर नवगछिया पुलिस जिला में चल रही तैयारी की समीक्षा करने भगालपुर प्रक्षेत्र के आईजी विनोद कुमार सोमवार को नवगछिया पहुंचे. आईजी ने नवगछिया पुलिस जिला में चुनाव के मद्देनजर नजर जो तैयारी की गई थी उसकी समीक्षा की. इस मौके पर एसपी निधी रानी, एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. आईजी ने पुलिस जिला के सभी थाना में चुनाव के मद्देनजर की गई तैयारी को एक एक कर देखा.

इस दौरान उन्होंने सभी थानाध्यक्ष को कमियों को बताते हुए उसे अविलंब दूर करने का निर्देश दिया. आईजी ने कहा लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी की समीक्षा की गई. समीक्षा में कुछ कमियां पाई गई जिसे एक सप्ताह के अंदर दूर करने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया गया है. समय सीमा के अंदर चुनाव की तैयारी पूरी हो इस दिशा पुलिस पदाधिकारी काम कर रहे हैं. नवगछिया पुलिस जिला में 70 लोगों पर सीसीए की कार्रवाई किए जाने का लक्ष्य है. इस संबंध में अब तक नवगछिया पुलिस जिला से 16 अपराधियों पर सीसीए का प्रस्ताव भेजा गया था.

जिसमें 10 अपराधियों का नोटिस तामिल आ भी करा दिया गया है. पुलिस जिले के ओर 50 अपराधियों पर सीसीए की कार्रवाई की जाएगी. इस संबंध में सभी थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिया गया है. समीक्षा के दौरान उन्होंने पुलिस पदाधिकारी को सीसीए की गाइड लाइन से की जानकारी ली. सीसीए की गाइड लाइन से जुड़े आपरधी पर सीसीए की कार्रवाई करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिया. बिहपुर थाना क्षेत्र से सिर्फ एक एवं खरीक से सात अपराधियों का सीसीए के लिए प्रस्ताव भेजा गया था.

बिहपुर से सिर्फ एक आपरधी का प्रस्ताव भेजे जाने पर आईजी ने थानाध्यक्ष को एक सप्ताह के अंदर सीसीए के लिए अपराधियों का प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया. आईजी ने सभी थानाध्यक्षो को अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए. चुनाव को लेकर सभी पदाधिकारियों को तैयारी में तेजी लाने का निर्देश दिया. चुनाव को लेकर पुलिस जिले से संवेदनशील स्थानों चिन्हित कर प्रस्ताव देने का निर्देश एसपी को दिया. उन्होंने बताया कि अभी जो संवेदनशील में सूची दी गई है जिसमे हर जगह को संवेदनशील दिखा दिया गया है.

संवेदनशील स्थानों के लिए पुणे स्थानों को चिन्हित कर प्रस्ताव देने का निर्देश दिया गया. आईजी ने कहा कि शराब बरामदगी की गति में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है. डेढ़ माह में पुलिस जिला में 1026 लीटर शराब की बरामदगी हुई है. पुलिस जिले के गोपालपुर, भवानीपुर ओपी, कदवा ओपी, ढोलबज्जा एवं परबत्ता थाना क्षेत्र में शराब की बरामदगी इन दिनों निल है. पुलिस पदाधिकारी को छापेमारी कर अवैध शराब बिक्री पर नियंत्रण करने का निर्देश दिया गया है. सभी थानाध्यक्ष को इसको लेकर विशेष चेकिंग अभियान चलाने का भी निर्देश दिया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *